फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसएसबी शमशी में प्रशिक्षु पर गिरा पेड़, मौत; राजस्थान का रहने वाला था मृतक

Tue, 24 Mar 2026 12:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में राजस्थान पुलिस के प्रशिक्षु के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी में प्रशिक्षण पर आए राजस्थान पुलिस के एक जवान पर पेड़ गिरा है। हादसे में घायल जवान की मौत हो गई है। जवान एसएसबी केंद्र में प्रशिक्षण पर आया हुआ था। यहां इन दिनों राजस्थान पुलिस के 494 जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे इंडोर कक्षा की ब्रेक हुई तो जवान टायलेट आदि करने के लिए जा रहे थे। इस बीच तेज हवा होने के कारण एक पापुलर का बड़ा सा पेड़ जड़ से टूटा और राम सेनी 23, पुत्र मदन सेनी निवासी साखुन, तहसील डूडू, जिला जयपुर, राजस्थान के उपर जा गिरा। इसके बाद हादसे में घायल जवान को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने अधिकार में लिया। छानबीन करने के दौरान मृतक के सिर, दाहिनीं टांग व पेट में चोटें लगना पाई गई। इसके बाद पुलिस ने शमशी में सहायक कमाडेंट एसएसबी शमशी और मृतक के साथ चले जवान के व्यान कलमबंद किए। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें