फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसीबी की 25 शाखाएं, सौ एटीएम खुलेंगे

Mon, 04 Jul 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
ATM - फोटो : file photo
विज्ञापन
2016-17 में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अपनी 25 नई शाखाएं और 100 एटीएम मशीन लगाएगा। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपाहिया ने दोसड़का में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की 205वीं शाखा और एटीएम मशीन का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक आरबीआई के सभी निर्देशों का पालन करते हुए अपनी भूमिका निभा रहा है। बैंक के सभी एटीएम कोर बैंकिंग से लिंक हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 350 खाली पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है।

उन्होंने एटीएम लंबलू और जाहू का कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक दोसड़का शाखा से ऑनलाइन शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अणु शाखा के नव परिसर और एटीएम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, निदेशक आत्म प्रकाश, अनिल वर्मा, एमडी राखिल काहलो, महाप्रबंधक अशोक पुरी, अतिरिक्त महाप्रबंधक सुरेश वर्मा, नरेश ठाकुर, दीप बजाज, वीना धीमान, राजेश चौधरी, रीता खन्ना, अनिल चौधरी, अश्वनी, चेतन लखनपाल, डीडी शहंशाह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें