फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: क्रॉस कंट्री दौड़ में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की कशिश प्रथम

Sun, 04 May 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खेल मैदान अणु में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मार्च प - फोटो : पीड़ित सूर्या ।
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में गुरुग्राम संभाग की तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को खेल मैदान अणु में हुआ। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहित करता है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में संभाग के कुल 127 खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, रिले दौड़, डिस्कस थ्रो आदि में भाग लिया।
विज्ञापन


अंडर-14 वर्ग की डिस्कस थ्रो में चंचल प्रथम, अंडर-17 वर्ग में नव्या और अंडर-19 वर्ग में काव्यांजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में हिना प्रथम, अंडर-19 वर्ग में कशिश प्रथम और अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शमा प्रथम, अंडर-17 वर्ग में श्रेया सजल प्रथम रही। अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रिधिमा धीमान प्रथम, अंडर-19 वर्ग में आरजू प्रथम, क्रॉस कंट्री दौड़ में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि व आयोजकों ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें