फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा के दीपक ने जीता रैल में छबियां दी छिंज का दंगल

विज्ञापन
रंगस में छबियां दी छिंज में जोर आजमाइश करते पहलवान। -संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत रैल में छबियां दी छिंज का आयोजन मंगलवार को हुआ। बड़ी माली जिला कांगड़ा के पहलवान दीपक ने जीती तथा उपविजेता जिला कांगड़ा के ही परागपुर निवासी बबलू रहे। विजेता पहलवान को मुख्य अतिथि तथा दंगल कमेटी ने 21000 रुपये और गुर्ज भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, उपविजेता पहलवान को 17000 रुपये नकद और गागर भेंट की गई। कुश्ती मेले में स्थानीय निवासी कैप्टन किशोरी लाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मुख्य अतिथि ने अखाड़े के झंडे की रस्म को अदा करते हुए पूजा-अर्चना के बाद कुश्ती मेले का शुभारंभ किया। दंगल कमेटी के प्रधान जीत सिंह परमार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से दंगल कमेटी को 11000 रुपये का योगदान दिया। दंगल कमेटी के प्रधान ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर तथा बैज लगाकर सम्मानित किया।
कुश्ती मेला पूरी तरह से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शांतिपूर्वक आयोजित हुआ। पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत करंडोला प्लासी दीपचंद पठानिया तथा उपप्रधान ग्राम पंचायत रैल मदनलाल, दंगल कमेटी के सचिव ओमप्रकाश के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। दंगल में लगभग 50 के करीब पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें