फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में पकड़े 66.51 लाख के आभूषण, चार लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोने-चांदी के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसा है। इस कड़ी में विभाग ने उपमंडल नादौन में एक कारोबारी से 66.51 लाख रुपये के आभूषण पकड़े हैं। कारोबारी इन आभूषणों के जीएसटी संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके चलते विभाग की टीम ने जीएसटी अधिनियम 129 के तहत कारोबारी को चार लाख रुपये जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

कारोबारी ने जुर्माना राशि विभाग के खजाने में जमा करवा दी है। उप आयुक्त राज्य कर और आबकारी विभाग विशाल गोरला के दिशानिर्देशों के तहत विभाग ने एक टीम का गठन किया था। सहायक आयुक्त राज्य कर और आबकारी अनुराग गर्ग को इस टीम की कमान सौंपी गई। इस टीम में राज्य कर अधिकारी मनोज ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और जॉनी चौधरी भी शामिल रहे। गुप्त सूचना के आधार पर इस टीम ने कारोबारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। विभाग की टीम जब नादौन शहर में थी तो एक कारोबारी वहां सड़क से गुजर रहा था।
तलाशी लेने पर उससे आभूषण बरामद हुए। इन आभूषणों की बाजार कीमत 66.51 लाख रुपये आंकी गई। जब कारोबारी को जीएसटी बिल दिखाने के लिए कहा तो उससे कुछ भी रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर संबंधित कारोबारी से विभाग ने चार लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

उधर, उप आयुक्त राज्य कर और आबकारी हमीरपुर विशाल गोरला ने बताया कि संबंधित कारोबारी से जुर्माना वसूल लिया है। उन्होंने जिला के समस्त कारोबारियों से आह्वान किया है कि बिना जीएसटी बिल और ईवे बिल कोई कारोबार न करें अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें