फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षित होंगे जेबीटी शिक्षक, अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी, गणित और जेबीटी के 18 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

13 से 18 मई तक जिलास्तर पर कार्यशाला का होगा आयोजन
स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के बारे में दिया जाएगा प्रशिक्षण
स्कूल स्तर पर पढ़ाई को रोचक बनाने के दिए जाएंगे टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई आसान होगी। विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाई करवाने के लिए छह शिक्षा खंडों से तीन-तीन शिक्षक बतौर संसाधन व्यक्ति प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण का आयोजन 13 से 18 मई तक जिलास्तर पर होगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी बच्चों को पढ़ाने में कोई परेशानी न हो। प्रशिक्षण में एक शिक्षा खंड से एक अंग्रेेजी, एक गणित टीजीटी और एक जेबीटी शिक्षक को चुना गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के निर्देश जारी किए हैं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में निपुण बनाया जा सके। ऐसे में स्कूल स्तर पर अंग्रेजी माध्यम का सही तरीके से संचालन करने और विद्यार्थियों को गतिविधियों के माध्यम से पाठ्यक्रम पढ़ाने, खेल-खेल में सभी प्रकार की जानकारी देने के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 18 संसाधन व्यक्ति प्रशिक्षण लेने के बाद खंड स्तर पर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इससे सभी स्कूलों में एक सामान विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन

इस बारे में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के मीडिया प्रभारी भवानी सिंह ने कहा कि छह शिक्षा खंडों के 18 संसाधन व्यक्तियों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में शिक्षकों को स्कूल स्तर पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें