फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर में लगाए सजावटी पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में शनिवार को एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में बनी क्यारियों को संवारा और सजावटी पौधे रोपित किए। प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में गठित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां बच्चों को सामाजिक कार्यों में जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्वयंसेवियों से हर गतिविधि में भाग लेने और गांवों में भी समाज सेवा की भावना से कार्य करने के बारे में प्रेरित किया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी राम लाल, डीईपी चमन लाल, शारीरिक शिक्षक रमेश चंद, स्वयंसेवी आर्यन, अरमान, प्रीतक्षा, अंजना, ऋषिता, रमा, शिल्पा, पूनम, पायल, ललिता, समीक्षा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें