फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जैन मुनि कल नादौन जैन स्थानक में करेंगे चातुर्मास प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खिड़की गांव से पैदल बिहार करते हुए पहुंचे बड़ा गांव, सुनाया मंगल पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। जैन स्थानक सुजानपुर में बीते एक सप्ताह तक धर्म उपदेश देने के बाद जैन संत ने अब नादौन के लिए प्रस्थान किया। वीरवार को जैन संत सुजानपुर के गांव खिड़की से पैदल नादौन के गांव बड़ा में पहुंचे। बड़ा गांव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों सहित जैन समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। जैन संत अब शुक्रवार को गांव बड़ा से पैदल नादौन पहुंच जाएंगे। नादौन पहुंचने के बाद उनका रात्रि प्रवास जैन संघ के कोषाध्यक्ष रोहित जैन के घर पर होगा।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को वह कोषाध्यक्ष रोहित जैन के घर से संघ के महामंत्री मनोज जैन के घर पर पहुंचेंगे। जहां उनका रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद जैन संत अगले दिन रविवार को सुबह नौ बजे वहां से नादौन में चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश करेंगे। चातुर्मास प्रवेश के लिए जैन समाज नादौन की ओर से विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। वीरवार को जैन समाज सुजानपुर के महामंत्री अरुण जैन और अंकुर जैन के साथ नादौन जैन संघ से रोहित जैन और पिंटू जैन गांव खिड़की से महाराज के साथ गांव बड़ा पहुंचे। इस दौरान जैन मुनियों और जैन समाज एवं स्थानीय लोगों को मंगल पाठ सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें