हरसौर में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
बड़सर(हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत हरसौर में बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अक्षय चौधरी निवासी गुजरेड़ा, बड़सर के रूप में हुई है।
अक्षय आईटीआई का छात्र है। जानकारी के अनुसार अक्षय आईटीआई से शाहतलाई की ओर जा रहा था। हरसौर में तीखे मोड़ पर उसकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आल्टो कार का अगला टायर भी फट गया। हादसे में कार चालक दिनेश कुमार (22) निवासी दुल्हेड़ा सुरक्षित रहा। इस मौके पर मौजूद लोगों ने घायल आईटीआई छात्र को बड़सर अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है।
कोट
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों के नंबर सहित हादसे से जुड़े तथ्यों को दर्ज कियागया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
-हरीश गुलेरिया, डीएसपी बड़सर
हरसौर में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद