फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से अंबी-कठियावीं सड़क से गुजरना हुआ मुश्किल

Wed, 27 Aug 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अंबी-कठियावीं सड़क पर गिरा बारिश का पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अतंर्गत बारिश से अंबी-कठियावीं सड़क में फिसलन हो गई। इससे लोगों का पैदल चलना बेहद मुश्किल हो गया। सड़क पर लोग गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

भोरंज भाजपा मंडल के पूर्व सचिव एवं कड़ोहता पंचायत के पूर्व उपप्रधान वीरेंद्र डोगरा ने बताया कि यह सड़क अग्घार से जाहू वाया लदरौर-कड़ोहता को जोड़ती है। कडोहता से अंबी-कठियावीं सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया है। मुख्य सड़क अग्घार से जाहू के पानी की सही निकासी न होने से सारा पानी अंबी-कठियावीं सड़क पर बह रहा है। इससे बरसात के मौसम में सड़क पर फिसलन हो गई है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क पर लगाए पेवर ब्लॉकों को उखाड़ा जाए। इसके स्थान पर टारिंग की जाए। मुख्य सड़क में पानी की निकासी के लिए कलर्वट बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें