फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निक्षय मित्रों की कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 27 Aug 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग निक्षय मित्रों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण टीबी मरीजों को पोषण किटें वितरण करने में समस्या आ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि निक्षय मित्रों की संख्या को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी विषय पर अगले सप्ताह डीसी अमरजीत सिंह से बैठक प्रस्तावित है। टीबी रोगियों की जिंदगी संवारने में निक्षय मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभी तक जिला में करीब 161 निक्षय मित्र पंजीकृत हो चुके हैं। टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण निक्षय मित्र पर्याप्त नहीं हैं। जिला में अभी तक टीबी मरीजों के लिए 1500 से अधिक पोषण किटें वितरित की जा चुकी हैं। मरीज को दी जाने वाली पोषण किट में प्रोटीन युक्त डाइट दी जाती है। इस डाइट में मरीज की पसंद की चीजों को शामिल किया जाता है।
एक निक्षय मित्र को एक मरीज को कम से कम छह माह तक एडॉप्ट करना होता है। उसके बाद कई निक्षय मित्र टीबी मरीजों को नियमित रूप से एडॉप्ट करते हैं, जबकि कुछ छोड़ देते हैं। निक्षय मित्र कार्यक्रम के जरिए जनप्रतिनिधि, गैरसरकारी संगठन, साधन संपन्न लोग टीबी मरीजों को एडॉप्ट करते हैं। टीबी मरीजों की देखभाल और उनकी मदद की जाती है। निक्षय मित्र गोद लिए गए टीबी रोगियों को भोजन, पोषण, आजीविका के स्तर पर जरूरी मदद उपलब्ध करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

निक्षय मित्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। डीसी हमीरपुर से अगले सप्ताह बैठक होगी। निक्षय मित्र 1500 से अधिक पोषण किटें वितरित कर चुके हैं।
-डॉ. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें