फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्लासी में प्रस्तावित एलाइड हेल्थ कॉलेज की भूमि का किया निरीक्षण

Sun, 20 Sep 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नादौन प्रशासन ने शनिवार को प्लासी गांव में प्रस्तावित एलाइड हेल्थ कॉलेज के लिए करीब 106 कनाल भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम निशांत शर्मा ने बताया कि कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर लिया गया है और अब इसे संबंधित संस्थान के नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एलाइड हेल्थ कॉलेज में डायलिसिस टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, डेंटल टेक्नीशियन, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन जैसे पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नादौन निधि सकलानी, पंचायत प्रधान सुभाष कौशल, पंचायत सचिव राहुल, प्रभदयाल कटारिया, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कपिल, रजत और कुलदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें