फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सौर पंचायत में नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों की दी जानकारी

Thu, 05 Nov 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोटा(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सौर में बुधवार को तहसील कल्याण अधिकारी बड़सर की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989, नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर में करीब 100 लोगों ने भाग लिया। तहसील कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, समारोहों और सार्वजनिक स्थानों पर समान अधिकार प्राप्त हैं।
विज्ञापन

जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव, अपमान या अत्याचार करने पर अधिनियम के तहत सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने शराब, तंबाकू, गुटखा और खैनी के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि नशे की आदत स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। साथ ही विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी भोटा के मुख्य आरक्षी सुरजीत कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों के साथ साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को सचेत किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान दुर्गा रानी, उपप्रधान अशोक कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें