फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बच्चों को बताए बाल संरक्षण और सुरक्षा से जुड़े कानून

Sun, 01 Nov 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गारली स्कूल में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देते जिला व
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के सुरक्षित बचपन अभियान के अंतिम दिन शनिवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से तीन स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली और बणी तथा मैगनेट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, नशे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई।
गारली स्कूल में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) में कड़े प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एनडीपीएस और आईटी एक्ट, जबकि सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, आपदा और अत्याचार पीड़ितों, श्रमिकों, किन्नरों, कैदियों तथा तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोग इस सुविधा के पात्र हैं।
पात्र व्यक्ति न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट ऑफिस में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में एएसआई फिरोज अख्तर और अधिवक्ता केके शर्मा ने भी विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी।
बणी स्कूल में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल कौंडल, एसएचओ गुरबख्श सिंह और अधिवक्ता रश्मि शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। वहीं, मैगनेट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ठाकुर, एएसआई प्रेम पठानिया और जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य मीना कुमारी ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें