फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लौह पुरुष को नमन, एकता का संदेश लेकर सड़क पर उतरे युवा

Sun, 01 Nov 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : संस
विज्ञापन
हमीरपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और खेल संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर इंटीग्रिटी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी और कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष नानोटी ने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथॉन का शुभारंभ किया।
इसमें एनसीसी की थल सेना, वायु सेना और नौसेना विंग के कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी, संकाय सदस्य और कर्मचारी शामिल हुए। निदेशक प्रो. सूर्यवंशी ने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। वहीं, कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष नानोटी ने शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक कार्यभावना के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में अनुज केसरी ने पहला, यश ने दूसरा और सुधांशु कपिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में मुस्कान प्रथम, तुलिमिता भद्रा द्वितीय और एकता तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बॉक्स
अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भी याद किया गया। एडीसी अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ दिलाई। जिला के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। हमीरपुर स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पॉलीक्लीनिक प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के उन्मूलन में सक्रिय योगदान देने तथा अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सुशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
बॉक्स
मिनी मैराथान में आर्यन रहा प्रथम
मेरा युवा भारत ने नेशनल एक्सीलेंस स्पोर्ट्स, साई सेंटर अणु के सहयोग से नशा मुक्त युवा भारत मिनी मैराथन आयोजित की। इसमें करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं और खिलाड़ियों को उनके राष्ट्रप्रेम, दृढ़ संकल्प एवं नेतृत्व से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, प्रकुल ने द्वितीय और अरुण ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की जिला प्रभारी दीपमाला और साई स्पोर्ट्स सेंटर की प्रभारी ओलंपियन दिव्या तिवारी शर्मा भी मौजूद रहीं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण, नारा लेखन, चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन की रिधिमा प्रथम, सुभाष सदन की पलक द्वितीय तथा नव्या और शिवली संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग में सीतांशु शर्मा प्रथम रहे। वहीं, नारा लेखन में शिवांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : संस

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : संस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें