फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर और सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी से टिकट के बढ़े तलबगार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी से टिकट के तलबगारों में होड़ मच गई है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 18 लोगों ने टिकट के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर को आवेदन सौंपा है जबकि सुजानपुर में दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। सुजानपुर ब्लाॅक कांग्रेस की ओर से सोमवार को आवेदन मांगे गए थे जबकि बड़सर में दो दिन पहले ही टिकट आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। बड़सर ब्लॉक की ओर से 18 टिकट आवेदकों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर मंगलवार शाम पांच बजे तक टिकट के लिए आवेदन स्वीकार करेगी। यहां पर दो लोगों ने टिकट के लिए लिखित तौर पर कार्यालय में आवेदन किया है। सुजानपुर में भी टिकट के चाहवानों की कमी नहीं है। ऐसे में यहां पर आवेदकों की संख्या मंगलवार तक एक दर्जन तक पहुंच सकती है। यहां पर बीते दिनों आयोजित कांग्रेस प्रभारियों की बैठक में कई नेताओं ने समर्थकों के साथ टिकट के लिए दावा प्रस्तुत किया था। अब मंगलवार को आधिकारिक रूप से आवेदन मांगे गए हैं। टिकट के लिए आवेदन करने वालों के लिए पांच हजार रुपये की राशि तय की गई है। बड़सर में 18 लोगों ने पांच हजार की राशि चुकाकर टिकट के लिए दावा प्रस्तुत किया है। दोनों विस क्षेत्रों में टिकट आवंटन के लिए पार्टी की तरफ से थर्ड पार्टी सर्वे भी किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में किसी तरह की कोई नाराजगी न रहे, इसके लिए सार्वजनिक रूप से टिकट के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। 19 अप्रैल को कांग्रेस हाईकमान की टिकट आवंटन को लेकर बैठक तय है। ऐसे में टिकट आवंटन का यह सर्वे भी अंतिम चरण में माना जा रहा है।


इन लोगों ने किया आवेदन
सुजानपुर में मधु लगवाल और सुरेश कुमार ने सोमवार को आवेदन किया है। बड़सर ब्लाॅक में पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा, शर्मिला पटियाल, विपिन ढटवालिया, कृष्ण चौधरी, डैनी जस्वाल, दीपक शर्मा, राजेश बन्याल, कमल पठानिया, सुभाष ढटवालिया, नरेश लखनपाल, पवन शर्मा, रूबल ठाकुर, विशाल शर्मा, रमा शंकर, कुलवंत सिंह पठानिया, बलबीर जसवाल, संजय कुमार, सुशील शर्मा ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन



ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि सोमवार को आवेदन मांगे गए थे। देर शाम तक दो लोगों ने आवेदन किया है। मंगलवार शाम तक पार्टी कार्यालय में आवेदन लिए जाएंगे।

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बड़सर के कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि कुल 18 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इन आवेदकों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें