फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इग्नू अध्ययन केंद्र 1179 नादौन को परीक्षा केंद्र की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब यहीं होंगी विद्यार्थियों की परीक्षाएं, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र 1179 में परीक्षा सत्र जून 2024 से परीक्षा केंद्र स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा इग्नू में पंजीकृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि नादौन क्षेत्र के साथ लगते तीन उपमंडलों के विद्यार्थियों को भी इस सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. रविकांत गर्ग ने कहा कि यह अध्ययन केंद्र 2012 में स्थापित हुआ था लेकिन पंजीकृत विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अन्य दूरदराज क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन


अब जो भी विद्यार्थी जून 2024 के परीक्षा सत्र में परीक्षा देना चाहते हैं वह इग्नू स्टडी सेंटर 1179 नादौन को परीक्षा केंद्र के रूप में चुन सकते हैं। प्रो. रविकांत गर्ग ने बताया कि जो भी विद्यार्थी जनवरी 2024 की नए प्रवेश और पंजीकरण में पंजीकृत होना चाहते हैं वह 29 फरवरी 2024 तक एडमिशन ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें