फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों भक्तों ने निकाली भव्य रथ यात्रा

विज्ञापन
दंगड़ी में भागवत कथा के समापन पर शोभा यात्रा निकालते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के गीता भवन परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। कथा में चैतन्य महाप्रभु गौड़ीय मठ दगड़ी के प्रभारी भक्ति प्रसाद गिरी ने कथा वाचन किया। इस दौरान उन्होंने कृष्ण भगवान की लीला से जुड़े कई प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

दोपहर के समय गीता भवन से दगड़ी में स्थित गौड़ीय मठ तक भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रथयात्रा के दौरान बेला, जलाड़ी गांव सहित रास्ते में अन्य स्थलों पर भक्तों ने प्रसाद के स्टाल लगा रखे थे। रथ यात्रा में चल रहे भक्तों ने वर्षा के बीच इस यात्रा को मठ तक पहुंचाया। रथ को खींचने के लिए दोनों ओर लंबे-लंबे रस्से लगाए गए थे। लोगों ने रस्सों के सहारे रथ को खींचा। रथ यात्रा के उपरांत सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें