फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर बजट सत्र में विधानसभा का घेराव करेंगे एचआरटीसी पेंशनर

विज्ञापन
परिवहन पेंशनर संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक मेें पेंशन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें पेंशन का स्थायी समाधान, सातवें वेतन अयोग की सिफारिशें लागू न करना, 65-70-75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को 5-10-15 फीसदी वृद्धि न करना, वर्ष 2015 से रुके महंगाई भत्ते की बकाया राशि लागू न करने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रोष सरकार के प्रति व्याप्त है।
अध्यक्ष ने कहा कि चार वर्ष पूरे होने के बावजूद सरकार भत्ते देने में नाकाम रही है। कल्याण मंच ने प्रदेश स्तरीय बैठक 19 फरवरी को बिलासपुर में होगी। बैठक में सभी विसंगतियों को देखते हुए बजट सत्र में विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक मेें सचिव बलवीर पटियाल, कोषाध्याक्ष रामलाल, कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव सिंह, लेखा परीक्षक आज्ञा राम, सह सचिव पवन कुमार, संगठन मंत्री कुलवंत सिंह, प्रेस सलाहकार प्रताप सिंह, मुख्य सलाहकार सुखदेव, उपाध्यक्ष रघुनाथ, स्वर्ण सिंह, रूप चंद, हरनाम सिंह, प्यार चंद, विधि चंद समेत 55 पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें