फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बड़भाग सिंह मेले में एचआरटीसी डिपो हमीरपुर ने कमाए 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
11 दिन तक मेले के लिए डिपो की ओर से चलाई गईं छह विशेष बसें
विज्ञापन


नैहरियां, अमृतसर और बटाला रूट पर चली बसें, चैत्र मेले में सेवा जारी

दियोटसिद्ध से शहतलाई तक चलाई जा रहीं बसें, यात्रियों की खूब भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर/बिझड़ी। हिमाचल पथ परिवहन निगम को चैत्र मेले के दौरान बसों के संचालन से लाखों की आमदनी हो रही है। ऊना जिले में स्थित बाबा बड़भाग सिंह मेले से एचआरटीसी डिपो हमीरपुर को खूब आमदनी हुई है। 11 दिन तक डिपो की ओर से 17 मार्च से 28 मार्च तक छह बसें चलाई गई थीं। इन बसों के संचालन से निगम को 12 लाख की अतिरिक्त आमदनी हुई है। यह विशेष बसें नैहरियां, अमृतसर, बटाला आदि विभिन्न रूटों पर चलाई गई थीं।

पथ परिवहन निगम हमीरपुर अपनी आय को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। पथ परिवहन निगम हमीरपुर हर वर्ष मेले के दौरान इन बसों का संचालन करता है। मेले के दौरान लोगों की ज्यादा भीड़ होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इन बसों के संचालन से एक ओर जहां लोगों को सुविधा मिलती है वहीं निगम को भी अच्छी आमदनी होती है। हमीरपुर डिपो बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध से शाहतलाई तक 4 अतिरिक्त बसें चला रहा है। ये बसें 13 मार्च से शुरू की गई थीं। यह बसें 14 अप्रैल तक चलाई जाएंगी। फिलहाल 14 अप्रैल तक ही ये बसें चलाई जाएंगी। आधिकारिक रूप से यह मेले एक माह तक संचालित होते हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं की तीन से चार माह तक अच्छी खासी भीड़ रहती है। ऐसे में इन बसों के 14 अप्रैल के बाद संचालन को लेकर निगम की तरफ से आगामी दिनों में फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि निगम हर वर्ष अपनी आय बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। इसी के दृष्टिगत मेले के दौरान निगम की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जाती हैं। बाबा बड़भाग सिंह मेले के लिए छह विशेष बसें चलाई गई थीं। इससे निगम को 12 लाख की आमदनी हुई है। चैत्र मेले के लिए दियोटसिद्ध से शाहतलाई तक चार बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों के चलाने से विभाग को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। अभी 14 अप्रैल तक ये बसें चलाई जाएंगी। उसके बाद इन रूटों की आमदनी की गणना की जाएगी। अगर 14 अप्रैल के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है तो इन बसों को कुछ और दिन भी संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें