हमीरपुर-झरनोट रूट पर दुर्घटनाग्रस्त बस।
- फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी (हमीरपुर)। लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ी से मलबा सड़कों पर पहुंच रहा है। भोटा उपतहसील के साथ लगती ग्राम पंचायत पटेरा के झरनोट के पास मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हिमाचल परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बस हमीरपुर से झरनोट रूट पर जा रही थी। इस दौरान मंदिर के समीप सड़क पर कीचड़ होने के चलते बस स्किड होकर सड़क किनारे लुढ़क गई। बस के पिछले टायर हवा में लटक गए।
जिसके चलते बस में सवार यात्री तुरंत बस से बाहर निकल आए। बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि निगम की एक बस कीचड़ में स्किड हुई थी, जिसे बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।