फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निकासी नाली न बनने से मकान को खतरा

Mon, 31 Aug 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गलोड़-कांगू मुख्य सड़क पर नुखेल गांव के पास पक्की निकासी नाली न होने से धंसी जमीन। संवाद
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग धनेटा के तहत गलोड़-कांगू मुख्य सड़क पर नुखेल गांव के पास पक्की नाली का निर्माण न होने से सड़क किनारे स्थित प्रकाश चंद के मकान को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

मकान मालिक के अनुसार ऊपर से आने वाले बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण पानी मकान के साथ बह रहा है, जिससे जमीन धंसने की आशंका बनी हुई है। वहीं, मकान के साथ लगती सड़क भी नीचे से खोखली हो गई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार 18 अगस्त को हुई भारी बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से मकान के कोने का डंगा ढह गया। इससे मकान का एक हिस्सा खतरे की जद में आ गया है और रसोई का कोना भी बैठने की स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन

परिवार ने आशंका जताई कि समय रहते डंगे का निर्माण और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है। परिवार ने लोक निर्माण विभाग से जल्द पक्की नाली का निर्माण करवाने और बारिश के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें