फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में पंचकर्म और कपिंग थेरेपी का बढ़ा रुझान

Mon, 31 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में कपिंग थेरेपी का लाभ लेती मरीज। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक उपचार की ओर लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। लंबलू स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म पद्धति और पेरा सर्जिकल प्रक्रियाओं के तहत उपचार करवाने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

अगस्त में अस्पताल में 800 से अधिक ओपीडी दर्ज हुईं। इनमें करीब 500 मरीजों ने कपिंग और मर्म थेरेपी का लाभ लिया। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में करीब 250 पुराने हैं, जबकि अन्य नए मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं।
खासकर गर्दन, कमर और घुटनों के दर्द से परेशान मरीज पंचकर्म पद्धति से उपचार करवाने में रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, अस्पताल में पेरा सर्जिकल प्रक्रियाओं के माध्यम से भी विभिन्न रोगों का प्रबंधन और उपचार किया जा रहा है। इनमें क्षार कर्म, क्षार सूत्र और अग्निकर्म सहित अन्य आयुर्वेदिक विधियां शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला आयुष अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल ने बताया कि अस्पताल में मरीज उपचार के साथ अपनी बीमारी से संबंधित परामर्श भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचकर्म, कपिंग, मर्म थेरेपी और पेरा सर्जिकल प्रक्रियाओं के प्रति बढ़ता रुझान आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें