फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वालीबॉल खिलाड़ियों के लिए बनेगा छात्रावास

विज्ञापन
भरेड़ी में छात्रावास निरीक्षण के दौरान सुरेश कुमार एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के भरेड़ी में वालीबॉल खिलाड़ियों के लिए छात्रावास बनेगा। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और खेल प्रेमियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया। प्रदेश सरकार ने लोगों की मांग पर आचार संहिता से पहले खेल छात्रावास खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के पुराने भवन की भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने खेल छात्रावास के लिए इस भूमि को सबसे उपयुक्त बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र वालीबॉल खेल का हब है। यहां की एक दर्जन पंचायतों के खिलाड़ी वालीबॉल खेल में विशेष रुचि रखते हैं इसलिए पिछले 25 से 30 वर्षों से चली आ रही खेल छात्रावास बनाने की मांग पूरी हुई है। इसके बाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए वालीबॉल का आधुनिक खेल छात्रावास बनाया जाएगा। इसके निर्माण से पहले भूमि का निशानदेही ली जाएगी और उसके बाद निर्माण र्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान भोरंज ब्लॉक समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह गारला, भोरंज ब्लॉक एससी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीप चंद, वालीबॉल खेल के अंतरराष्ट्रीय कोच विद्यासागर शर्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल संस्थान पटियाला के सेवानिवृत्त वालीबॉल कोच विधि चंद कौशल, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक रमेश कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें