फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर किले से जल्द उड़ान भरेंगे मानव परिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनाने का कार्य युद्धस्तर पर
विज्ञापन

प्रथम चरण में जगह को मिट्टी डाल किया जा रहा समतल
सुजानपुर के चौगान मैदान में केरंगे लैंडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। चार धामों के नाम से विख्यात सुजानपुर को अब एक और सौगात मिलेगी। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक किले के साथ प्रदेश सरकार की ओर से पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ स्पॉट बनवाया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से सुजानपुर को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से किले के साथ पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनाने के लिए 14 लाख का बजट खर्च होगा। पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनाने का कार्य खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से करवाया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में ऐतिहासिक किले के साथ स्थित भूमि पर मिट्टी डालकर उसे समतल किया जा रहा है। अभी तक निर्माण कार्य पर छह लाख का बजट खर्च हो चुका है जबकि अन्य कार्य पर आठ लाख का बजट खर्च होना शेष है। निर्माण कार्य पूरा होते ही पैराग्लाइडर किले से उड़ानें भरकर मैदान में लैंड कर सकेंगे। वर्तमान में सुजानपुर में स्थित चार धामों आदि दुर्गा, शिव धाम, राम धाम और कृष्ण धाम में हजारों लोग घूमने के पहुंचते हैं। ऐसे में सुजानपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सुजानपुर के ऐतिहासिक किले के साथ पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ स्पॉट बनवाया जा रहा है जिससे सुजानपुर में साहसिक खेलों के साथ रोजगार को बढ़ावा मिल सके। वहीं सुजानपुर के अतिरिक्त जिला हमीरपुर में पैराग्लाइडिंग करने के लिए कोई भी स्पॉट नहीं है। ऐसे में पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनने से सुजानपुर को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

सुजानपुर किले के साथ पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ स्पॉट बनवाया जा रहा है। प्रथम चरण में भूमि को समतल करने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर 14 लाख रुपये का बजट खर्र्च होगा। निर्माण कार्य पूरा होने से सुजानपुर में पर्यटक पैराग्लाइडिंग कर सकेंगे। -राजेश्वर भाटिया, खंड विकास अधिकारी, सुजानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें