फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल की वॉलीबाल टीम चयनित

विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय में डाक परिमंडल की चुनी गई वॉलीबाल टीम प्रवर अधीक्षक के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल वॉलीबाल रिजनल मीट का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय अणु में किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की वॉलीबाल पोस्टल टीम का चयन किया गया। चयन प्रतियोगिता में प्रदेश भर के डाक परिमंडल से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का समापन प्रवर अधीक्षक हमीरपुर मंडल भवानी प्रसाद ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित टीम अखिल भारतीय डाक वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस मौके पर सहायक प्रोफेसर डॉ. पवन वर्मा, सहायक अधीक्षक हमीरपुर मंडल संदीप धर्माणी और कॉलेज के छात्र विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रवर अधीक्षक हमीरपुर मंडल भवानी प्रसाद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल पोस्टल टीम में चेत राम, लविश, देवेंद्र कुमार, अक्षय कापटा, चिराग शर्मा, आदर्श वर्मा, संदीप धर्माणी, रितेश शर्मा, अमित खागटा, योगेश, अनिल शर्मा और हिमांशु वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें