फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: करुणामूलक परिवारों ने उठाई पेंशन फिक्स करके नौकरियां देने की मांग

Fri, 19 Jul 2024 02:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

करुणामूलक परिवार अपनी मांगों को लेकर लगातार डटे हुए हैं। करुणामूलक परिवारों ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में हजारों पद खाली हैं। नौकरी का इंतजार करते-करते इन परिवारों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में इनकी मांगों पर ध्यान दिया जाए।
 
विज्ञापन
करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक परिवारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तकरीबन 3000 परिवार 20, 22 सालों से करुणामूलक नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। इन परिवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सरकार के कार्यकाल में 432 दिन का क्रमिक अनशन किया, लेकिन पूर्व सरकार ने इन परिवारों की सुध नहीं ली विधानसभा चुनाव के समय उप मुख्यमंत्री हर मंच से करुणामूलक परिवारों के प्रति करुणा दिखाते रहे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में हजारों पद खाली हैं। नौकरी का इंतजार करते-करते इन परिवारों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। प्रदेश के युवाओं इसमें शेखर, सुरजीत, रमन, योगेश, विशाल, पंकज, अभिषेक, राहुल, पमिल, ने सरकार से कुछ मांगें रखी हैं।
विज्ञापन


1. पारिवारिक पेंशन को 10000 से 15000 फिक्स करके करुणामूलक नौकरियां दी जाएं। जिसको नौकरी नहीं चाहिए उसको फुल पेंशन दी जाए।
2. 62500 पर फैमिली मेंबर शर्त को हटाया जाए।
3. रिजेक्ट केसों को कंसीडर किया जाए।
4. तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में एकमुश्त नौकरियां दी जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें