फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 624 शिक्षकों की सीबीएसई ही नहीं, दूसरे स्कूलों में भी हो सकती है तैनाती, आज से आवदेन होगा शुरू

Sat, 31 Jan 2026 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की भर्ती अधिसूचना और शिक्षा विभाग की शर्तों में यह स्पष्ट किया गया है कि सीबीएसई स्कूलों के लिए भर्ती किए जा रहे 624 अंग्रेजी और गणित शिक्षकों को केवल सीबीएसई स्कूलों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों के लिए भर्ती किए जा रहे 624 अंग्रेजी और गणित शिक्षकों को केवल सीबीएसई स्कूलों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। आयोग की भर्ती अधिसूचना और शिक्षा विभाग की शर्तों में यह स्पष्ट किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर इन अध्यापकों को क्लस्टर या नजदीकी अन्य सरकारी स्कूलों में भी सेवाएं देनी होंगी।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग में यह शिक्षक टीजीटी और पीजीटी कैडर में शामिल नहीं होंगे। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इनकी नियुक्ति किसी भी स्वीकृत टीजीटी, पीजीटी पद के खिलाफ नहीं होगी। यदि भविष्य में शिक्षा विभाग इन विषयों के नियमित पद भरने का निर्णय लेता है, तो इन शिक्षकों को भी अन्य अभ्यर्थियों की तरह प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

इस भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। चयन प्रक्रिया खुली प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी और इसके बाद मेरिट आधारित काउंसलिंग से स्कूल आवंटन किया जाएगा। इन शिक्षकों का अधिकतम कार्यकाल पांच वर्ष होगा। इस अवधि को किसी भी स्थिति में स्थायी नियुक्ति का आधार नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

एक शैक्षणिक वर्ष में 10 माह का मानदेय और 12 आकस्मिक अवकाश देय होंगे। योजना के तहत नियुक्त शिक्षक सरकारी कर्मचारी नहीं होंगे। इन्हें पेंशन, सीसीए, एलटीसी, जीपीएफ जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। हालांकि, ये शिक्षक हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना में चिकित्सा लाभ के लिए पात्र होंगे। केवल आधिकारिक कार्यों के लिए टीए, डीए देय होगा, वह भी संस्थान प्रमुख की पूर्व अनुमति के बाद ही मिलेगा। प्रिंसिपल या हेडमास्टर के निर्देशानुसार आवश्यकता पड़ने पर इन शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षाएं लेने और अन्य विषय पढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी जा सकेगी। पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान शिक्षकों के प्रदर्शन का रिकॉर्ड गोपनीय रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें