हिमाचल में वर्तमान समय में चार परमवीर चक्र विजेता, चार अशोक चक्र विजेता, 10 महावीर चक्र, 25 कीर्ति चक्र, 57 वीर चक्र, 99 शौर्य चक्र विजेता, 608 सेना मेडल व विशिष्ट सेना मैडल, 185 मेन्शन इन डिस्पैच, दो जार्ज क्राॅस, दो मिलिट्री क्राॅस विजेता हैं। इसके अलावा हिमाचल में सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल, वशिष्ट सेवा मेडल, इंडियन डिस्टनिस्ट सर्विस मेडल, मिलिट्री मेडल उत्तम युद्ध सेवा मेडल तथा नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल विजेता भी शामिल हैं।
सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय की ओर से वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों और पूर्व सैनिकों को गृह कर के दायरे से बाहर रखने के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया था। इसे नियमों के तहत संभव न होने के कारण नामंजूर कर दिया गया है। -ब्रिगेडियर मदनशील, निदेशक, निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग, हमीरपुर