फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत भोटा में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से सड़क पर लगाए हैं कचरे के ढेर, नहीं ले रही सीमेंट कंपनी
विज्ञापन


बरसात में कूड़े से चारों ओर बदबू का आलम, बीमारियां फैलने का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर तीन में दो माह से ये कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे यहां पर बदबू फैल गई है। लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी सारे बाजार और वार्डों का कूड़ा यहां पर जमा करते हैं और इसे छांटकर पैक करते हैं। कूड़े को ट्रकों में लोड करके सीमेंट फैक्टरियों में भेजते थे। दो माह से कूड़ा यहां पर ही पड़ा हुआ है। बदबू के कारण लोग यहां पर नाक बंद करके गुजर रहे हैं।
विज्ञापन



लोगों दिलीप, आकाश, निवेदिता, कुशल, दीपक आदि ने कहा कि यहां पर चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। बदबू के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। दो माह से कूड़ा यहीं पर पड़ा हुआ है। नगर पंचायत भोटा की अध्यक्षा सपना सोनी ने कहा कि कूड़े को ट्रकों में लोड करके बागा सीमेंट फैक्ट्री सोलन में भेजा जाता था। दो माह से तकनीकी खराबी के कारण फैक्ट्री वाले कूड़ा नहीं ले रहे थे। हाल ही में दो ट्रकों को यहां से लोड करके भेजा है और एक ट्रक शुक्रवार शाम को लोड करके भेजा जाएगा। अब समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें