फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में दो संदिग्धों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर से लिए दो कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना से जंग लड़ रहे जिले के लिए यह राहत भरी खबर है। जिला में विदेशों 287 लोग घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग विदेशों और कोरोना प्रभावित राज्यों से हमीरपुर आ रहे लोगों का डाटा तैयार करने में जुटा है। इसके लिए पंचायतों और आशा वर्करों का सहयोग लिया जा रहा है। पंचायत प्रधान अपनी पंचायत में आने वाले लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाकर कोरोना के खिलाफ जंग में भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना प्रभावित देश और राज्यों से हमीरपुर पहुंचे 287 लोगों में से 48 लोगों का 28 दिन का होम क्वारंटीन पीरियड पूरा हो चुका है। 231 लोगों को स्वास्थ्य विभाग अभी तक होम क्वारंटीन में रखकर नियमित जांच कर रहा है। पुलिस विभाग के कर्मचारी भी जिला हमीरपुर की सभी सीमाओं को सील कर हर आने-जाने वालों की निगरानी कर रहा है।
बाहर से आ रहे लोगों की दे जानकारी : जगोता
जिले में कोरोना प्रभावित देश और राज्यों से 287 लोग पहुंचे हैं। इसमें से 48 लोगों का होम क्वारंटीन पीरियड पूरा हो गया है। शेष 231 लोगों को अभी तक क्वारंटीन में रखा गया है। लोग मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देकर महामारी के खिलाफ जंग में भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय जगोता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें