फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी केंद्रों में 38 बच्चों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध, फलाहार और पौष्टिक आहार के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र डिडवीं, मसेरड़ू और कनकरी में लगाया स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज की टीम ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र डिडवीं, मसेरड़ू और कनकरी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाया। इसमें डॉ. चंद्रकांत, पंडित फार्मासिस्ट स्वाति शर्मा, नर्स बिंदु कुमारी ने 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की शारीरिक एवं मानसिक जांच की। डॉ. चंद्रकांत पंडित ने कहा कि बच्चों की यह साधारण जांच वर्ष में दो बार की जाती है। बच्चों की लंबाई, वजन, माथे की चौड़ाई, बाजू के मध्य भाग की मोटाई, दांत और बच्चे की पूरी जांच की जाती है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र कनकरी में 15 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एक बच्चे को दांतों से संबंधित समस्या पाई गई और उसे सिविल अस्पताल भोरंज और राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र मसेरड़ू में 10 बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक जांच करने पर सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। आंगनबाड़ी केंद्र डिडवीं में 13 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी बच्चे शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ पाए गए। तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में 38 बच्चे चेक किए गए। इनमें से एक ही बच्चा दांतों की समस्या से पीड़ित पाया गया। अन्य सभी स्वस्थ पाए गए। डॉ चंद्रकांत पंडित ने बताया कि बच्चों की माताओं एवं अभिभावकों को दूध, फलाहार एवं पौष्टिक आहार के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के अतिरिक्त आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें