फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मानसून सीजन में हमीरपुर को लगी 57.46 करोड़ रुपये की चपत

Wed, 11 Sep 2024 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इस मानसून सीजन में जिला हमीरपुर में अभी तक कुल 57.46 करोड़ रुपये तक हुआ है। इनमें लोगों के घर, दुकान के साथ ही अन्य संपत्ति और सरकारी संपत्ति को हुआ नुकसान भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को कुल 54.67 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मानसून सीजन में 27 जून के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला में लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 32.77 करोड़ रुपये की चपत लगी है।
जलशक्ति विभाग की संपत्ति को भी लगभग 23.45 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। बिजली बोर्ड की लाइनों और ट्रांसफार्मरों इत्यादि की भी लगभग 60 लाख रुपये की क्षति हुई है। वहीं, मानसून सीजन में जिला में पांच कच्चे मकान और 13 गोशालाएं ध्वस्त हुई हैं। इसके अलावा 20 कच्चे और एक पक्के मकान को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। जिला में लगभग 34.96 लाख रुपये की फसलें भी तबाह हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें