फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मौसम ने बदली करवट, मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की परेशानी बढ़ी, काटा घास भीगा
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर लोगों ने संदूकों से निकाले गर्म कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। जिले में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय लोग गर्म कपड़ों में दिखने लगे हैं। बारिश के बाद लोगों ने संदूकों से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। रात के समय पंखे, कूलर और एसी भी बंद होने लगे हैं। चादर और कंबल की जगह लोग रजाई लेने लगी हैं। रविवार को मौसम ठंडा होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। करवाचौथ के बावजूद हमीरपुर बाजार सहित अन्य बाजार सुनसान रहे।
विज्ञापन

जिले में आजकल घास काटने का सीजन चला है। लोगों को बारिश के कारण घास काटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काटे गए घास को सुरक्षित स्थान पर ढोना पड़ा। रात को बारिश शुरू होने के बाद कई किसानों का घास घासनियों में ही भीग गया। बारिश के कारण किसानों की खूब दौड़ लगी। किसान विनोद कुमार, प्रकाश चंद, विजय कुमार, संगीता देवी, सोमा देवी ने कहा कि रविवार को बारिश के ठंड तो बढ़ी ही है, लेकिन घास भी भीग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें