संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने ड्राइंग मास्टर बैचवाइज भर्ती के लिए पात्र 24 अभ्यर्थियों की सूची शुक्रवार शाम को घोषित कर दी है। जबकि एक पद को कोर्ट केस के कारण खाली रखा गया है।
हमीरपुर जिला में ड्राइंग मास्टर के 25 पदों को बैचवाइज आधार भर्ती के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में 25 और 26 नवंबर 2021 को काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें हमीरपुर जिला और दूसरे जिलों से करीब 1223 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 24 पात्र अभ्यर्थियों को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला के उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में नियुक्तियां प्रदान की हैं। दिलचस्प है कि हमीरपुर के 24 विभिन्न स्कूलों में नियुक्त होने वाले इन ड्राइंग मास्टरों में से महज सात ही हमीरपुर जिला से संबंधित हैं। जबकि 17 अभ्यर्थी मंडी, ऊना, सोलन और शिमला समेत अन्य जिलों से संबंधित हैं।
विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक सुदेश कुमारी चंदेल को राजकीय उच्च पाठशाला कंज्याण, सोमा कुमारी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगू, अमीं चंद को राजकीय उच्च पाठशाला जनसूह, सुषमा लता को राजकीय उच्च पाठशाला गुलेला, अनिल कुमार को राजकीय उच्च पाठशाला कोटला कल्लर, मंजू लता को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बधानी, अनिल कुमारी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरबियार, बनीता शर्मा को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसारल, पवन कुमार को राजकीय उच्च पाठशाला बैरी/सीनियर सेकेंडरी स्कूल झिरालड़ी में नियुक्ति मिली है।
वहीं बंदना देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल कठियाना, कौशल्या देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताल, रोशन लाल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहनी, किरण शर्मा को सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरेड़ी, भीमराज को राजकीय उच्च पाठशाला पलवीं, हेमराज को राजकीय उच्च पाठशाला याह, रीना शर्मा को सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोह, रमेश कुमार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल पौंहज, बिमला देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहारी, गुरबक्शो देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बणी, पंकज कुमार को राजकीय उच्च पाठशाला बनाल, अर्चना शर्मा को राजकीय उच्च पाठशाला ककड़ियार, जयराम को सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंदडू, भूप सिंह को राजकीय उच्च पाठशाला भटेरा और तेज सिंह को राजकीय उच्च पाठशाला कुठेड़ा में ज्वाइनिंग दी गई है।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि जिन स्कूलों में पीटीए पर शिक्षक तैनात होंगे और अगर ऐसे स्कूलों में नई नियुक्तियों में कोई परेशानी आती है तो संबंधित स्कूल के प्रभारी तुरंत शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को इस बारे में सूचित करेंगे। संबंधित स्कूल में नियुक्त होने वाले ड्राइंग मास्टर की भी यह ड्यूटी है कि इस संदर्भ में वह शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को सूचित करें। समय पर सूचना न देने वाले ड्राइंग मास्टर की नियुक्ति को रद्द किया जा सकता है।
संबंधित स्कूल के मुख्याध्यापक या प्रधानाचार्य को नवनियुक्त ड्राइंग मास्टर की अनुबंध पर होने वाली नियुक्ति से संबंधित शपथपत्र भी तैयार करवाना होगा। साथ ही नवनियुक्त अध्यापक को शपथ पत्र में लिखना होगा कि उसने किसी अन्य स्कूल में ज्वाइन नहीं किया है।