फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 28 Jul 2026 11:13 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)।

सार

हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के लोहारली गांव में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान रवि कुमार का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के लोहारली गांव में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान का शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जगदीश, निवासी गांव लोहारली के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में कार्यरत थे और रविवार को ही छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद रवि कुमार अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक शव नीचे उतारा जा चुका था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


रवि कुमार विवाहित थे। उनके परिवार में पत्नी और करीब ढाई वर्ष का बेटा है। जवान के असामयिक निधन से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें