फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 470 प्राथमिक स्कूलोंं को 77.87 लाख रुपये की ग्रांट जारी

Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। निपुण भारत मिशन के तहत जिलाभर के 470 प्राथमिक स्कूलोंं में 77 लाख 87 हजार रुपये खर्च होंगे। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यह बजट जारी हुआ है। इसमें विशेष तौर पर पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को चुना गया है। स्वीकृत राशि से स्कूलों में शिक्षण सामग्री खरीदी जाएगी और कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी।वर्तमान में जिलाभर के 470 प्राथमिक स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक 15,774 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों में लर्निंग गैप को दूर करने और उन्हें गणित तथा भाषा विषयों में निपुण बनाने के लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत स्कूलों को यह राशि जारी की गई है। विभाग ने बजट राशि के लिए स्कूलों का चयन विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर किया है। एक विद्यार्थी के लिए 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने कहा कि जिलाभर के 470 प्राथमिक स्कूलों को 77 लाख 87 हजार रुपये का बजट जारी हुआ है। स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर बजट राशि का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें