फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

विज्ञापन
हमीरपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़े भक्त। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। चैतन्य प्रभु गौडीय मठ दंगड़ी की ओर से हमीरपुर में हर साल की तरह शुक्रवार को भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ मठ के त्रिदंडी भक्ति प्रसाद विष्णु और सत्य नारायण मंदिर के महंत राकेश दास ने किया। हमीरपुर में यह रथ यात्रा 18 किलोमीटर लंबी निकाली गई। रथयात्रा में मुख्य रूप से आनंदपुर से श्रीनिधि, वृंदावन से वासुदेव, गोपाल दास, श्रीपाद गौरांग दास ब्रह्मचारी, बंसी दास ब्रह्मचारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

जगन्नाथ का रथ हमीरपुर से दंगड़ी मठ तक जाता है। शुक्रवार को ही स्थानीय सत्य नारायण मंदिर में पिछले सात दिन से चल रही भागवत कथा का समापन भी हुआ। व्यास गद्दी पर विराजमान गौडीय मठ के भक्ति प्रसाद विष्णु ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लेने वाला जन्म-जन्म के चक्कर से मुक्त हो जाता है। भगवान जगन्नाथ को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना गया है। इनकी महिमा का उल्लेख धार्मिक ग्रंथों एवं पुराणों में मिलता है।
ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ (भगवान श्रीकृष्ण) उनके भाई बलराम (बलभद्र) और बहन सुभद्रा रथयात्रा के मुख्य आराध्य होते हैं, जो इस रथयात्रा में शामिल होकर रथ को खींचते हैं, उन्हें सौ यज्ञ के बराबर पुण्य लाभ मिलता है। रथयात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होते हैं एवं रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। जगन्नाथ यात्रा हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें