फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन करे सरकार : संघ

विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ की बैठक लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में जिला प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मौजूद सभी सदस्यों की सहमति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि सरकार से स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ ने सरकार से कई मांगें की हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाए। वहीं, सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरा करने के बाद भी स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन नहीं किया गया है, जोकि बड़ा ही दुखद पहलू है।
विज्ञापन

सरकार हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन करे। दाड़ी में आज तक शहीदी स्मारक का निर्माण नहीं हो पाया है। सरकार इसके लिए बजट आवंटित करके शीघ्र अति शीघ्र शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य शुरू करवाए। स्वतंत्रता सेनानियों को राजस्व रिकार्ड में शामिल किया जाए, उत्तराखंड की तर्ज पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को कुटुंब पेंशन प्रदान की जाए, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को पोते पोतियों की शादी पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 51 हजार न्यूनतम किया जाए, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के आश्रितों को मिलने वाले आरक्षण को अगली पीढ़ियों के लिए बढ़ाया जाए, स्वतंत्रता सेनानियों की संपूर्ण जीवनी को ताम्र शिलाखंड पर लिखकर हरेक स्वतंत्रता सेनानी के घरों में सरकार की ओर से लगवाया जाए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष नरेश शर्मा, महासचिव मान चंद राणा, खंड अध्यक्ष टौणी देवी राय सिंह ठाकुर, हरिश नंदा, अशोक कंवर, नील कमल, नीलम ठाकुर, रमेश कौशल, रमेश शर्मा, सुमन ठाकुर, शिवराज, पटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें