फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से मृत एनपीएस कर्मचारियों के परिवारों को दें पुरानी पेंशन : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मई माह में नई पेंशन स्कीम के दायरे में आने वाले अनेकों कर्मचारी कोविड के कारण असमय मृत्यु का ग्रास बने हैं और उनके लिए पुरानी पेंशन स्कीम और ग्रेच्युटी लाभ देने की अधिसूचना अभी प्रतीक्षित है। एक सप्ताह में इस बारे में नई संशोधित स्पष्ट अधिसूचना जारी करने की अपील हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने की है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष मदन, महासचिव विजय हीर, स्टेट प्रतिनिधि संजय ठाकुर, देश राज, संघ प्रचारक ओम प्रकाश, संस्थापक सदस्य राकेश कानूनगो, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, जिला इकाइयों के प्रधान विजय बरवाल, संजय चौधरी, रविंद्र गुलेरिया, राकेश चौधरी, डॉ. सुनील दत्त, नीरज भारद्वाज, रिग्जिन सैंडप, पुष्पराज, रामकृष्ण, अमित छाबड़ा, देश राज ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि नई पेंशन स्कीम वाले 22 से अधिक शिक्षकों का कोविड के कारण देहांत हो गया और उनके परिवार बेसहारा हो गए हैं।
प्रदेश सरकार ने 8 जनवरी, 2021 को अधिसूचना संख्या वित्त (पेंशन) ए -3 -1/2019 के तहत 15 मई, 2003 से 21 सितंबर, 2017 के बीच मृत नई पेंशन कर्मचारियों के लिए मृत्यु पर देय ग्रेच्युटी और पेंशन के प्रावधान किए हैं। मगर कोविड के कारण मृत हुए एनपीएस कर्मचारियों के बारे में ओडिशा की तर्ज पर पारिवारिक पेंशन व शेष सेवा अवधि तक वेतन देने, ग्रेच्युटी आदि जारी करने के बारे में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। केंद्र कार्मिक विभाग की वर्ष 2009 की अधिसूचना के लागू किए जाने की प्रतीक्षा है। ऐसे में संघ उनके हक की लड़ाई लड़ेगा और यह मांग पूरा न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा।
विज्ञापन

बाक्स:
शीघ्र होगा टीजीटी कला संघ का विस्तार
विजय हीर ने बताया कि संघ राज्यस्तरीय विशेष कार्रवाई कमेटी, राजधानी कमेटी, राज्य अनुशासन कमेटी, कोर्ट कमेटी का गठन करेगा और संघ की प्रदेश और जिला इकाइयों में रिक्त हुए पदों को भरेगा। संघ की संबद्धता स्थायी रूप से एनजीओ से तय हो गई है और जिला व राज्य इकाइयों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। सितंबर में संघ का ऑडिट भी होगा। पंजाब वेतन आयोग की रिपोर्ट पर संघ चर्चा करेगा और ज्ञापन प्रदेश वित्त सचिव को सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें