फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमोटी खुर्द में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। नादौन के साथ लगती भरमोटी खुर्द पंचायत में मंगलवार सुबह एक 64 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की कोविड के कारण मृत्यु हो गई। बुजुर्ग घर पर ही थे, लेकिन सुबह तबीयत अधिक खराब हुई तो उन्हें नादौन अस्पताल लाया गया। जहां पहुंचते ही कुछ देर बाद उनका देहांत हो गया, परंतु मृत्यु के बाद जब व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया तो वह संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ समय के लिए अस्पताल बंद कर दिया गया और सैनिटाइज करने के बाद दोबारा कामकाज आरंभ हुआ। गत कुछ समय में ही भरमोटी पंचायत में यह कोविड से चौथी मौत हुई है, इससे पूर्व दो सगे भाइयों की भी कोविड के कारण मौत हो चुकी है। वर्तमान समय में भी पंचायत में करीब 20 लोग संक्रमित हैं और घरों में ही आइसोलेशन में हैं। इस संबंध में पंचायत प्रधान निशा कुमारी ने बताया कि पंचायत की ओर से सभी संक्रमित लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाया गया है और समय-समय पर पंचायत को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-नियमों के प्रति लोगों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन के सहयोग से मृत व्यक्ति का कोविड-नियमों के तहत अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें