फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स, अनुबंध कर्मचारियों को मिले नियमित के समान वेतन : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व उद्योग मंत्री एवं हमीरपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत सिंह वर्मा ने कहा कि देश इस वक्त महामारी के दौर से गुजर रहा है। इस समय किसी भी तरह की कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए और सब को एक साथ मिलकर इस कोरोना जैसी महामारी से लड़ना है।
विज्ञापन

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश के सभी छह मेडिकल कॉलेजों में आरटी-पीसीआर मशीन को जल्द से जल्द स्थापित किया जाए। नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो आरटी-पीसीआर मशीन राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जिला हमीरपुर को विधायक निधि से स्वीकृत की है, उसको जल्द से जल्द बिना किसी राजनीति से स्थापित किया जाए। क्योंकि इसमें बेवजह की देरी की जा रही है, जिसका खामियाजा हमीरपुर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
पूर्व मंत्री ने मांग की है कि आउटसोर्स या कांट्रेक्ट कर्मचारी जो हेल्थ डिपार्टमेंट (डॉक्टर, नर्सेज, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और सफाई कर्मचारी), पुलिस डिपार्टमेंट या अन्य एसेंशियल विभाग में इस समय महामारी से लड़ रहे हैं, उनको नियमित कर्मचारियों के समान वेतन मिलना चाहिए। 50 लाख के बीमे के अलावा किसी अनहोनी में परिवार को पेंशन की घोषणा होनी चाहिए। उनको मासिक रिस्क अलाउंस की जल्द से जल्द घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें