फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को आज किसी बंदिश में नहीं होना चाहिए : गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने बतौर मुख्यातिथि जबकि प्रो. सुदेश जम्वाल विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित हुईं। मुख्यातिथि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। इस दिन न केवल महिलाएं अपनी खुशी जाहिर करती हैं बल्कि हर पुरुष भी उनका आदर और उन्हें प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने घरेलू हिंसा पर भी विद्यार्थियों के साथ जानकारी साझा की। कहा कि लड़कियों को आज किसी बंदिश में नहीं होना चाहिए। उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर मेहंदी, रंगोली, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का थीम महिलाओंं में निवेश और प्रगति में तेजी लाए रखा है। इस मौके डॉ. रितिका जमवाल, प्रो. कल्पना चड्ढा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें