हमीरपुर। जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों को विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा है कि वे इस धनराशि को तुरंत संबंधित ग्राम पंचायतों को जारी कर दें। इससे विभिन्न विकास कार्यों में बाधा नहीं आएगी। शुक्रवार को जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि 15वें वित्तायोग के तहत जिले को दो करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। मीटिंग में जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी और अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मुद्दे रखे। परिषद के सदस्यों की ओर से उठाए गए जनहित के कई मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई।
जिप अध्यक्ष ने जिले की कुछ सड़कों की बदहाली पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को इनकी मरम्मत के साथ कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में छुट्टी वाले दिन आयुष्मान और हिमकेयर हेल्थ कार्ड का लाभ नहीं मिलता, जनहित में इस मसले पर उचित निर्णय लिया जाए।
बैठक में जल जीवन मिशन और विभिन्न पेयजल योजनाओं से संबंधित समस्याओं के अलावा विकास खंड बिझड़ी में गोसदन के निर्माण, ग्राम पंचायत मझेली में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से हैंडपंप लगाने और बड़सर-मैहरे क्षेत्र में कूड़ा संयंत्र के लिए जगह चिह्नित करने सहित कई अन्य मुद्दे भी जिप सदस्यों ने उठाए। जिले की विभिन्न खड्डों और नदी-नालों में अवैध खनन पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला परिषद ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया। परिषद के इस कार्यकाल की यह अंतिम त्रैमासिक बैठक थी। इसलिए सभी सदस्यों और अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए राकेश ठाकुर ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान सभी के सहयोग से परिषद ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अवसर पर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीएम जितेंद्र सांजटा, सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
भोरंज में सड़क की ओर झुके दस पेड़ों को काटने की मंजूरी
जिला परिषद के भोरंज वार्ड से जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने कहा कि बस्सी से सुलगवान-लदेहड़ा वाया लुद्दर मार्ग पर सड़क किनारे झुके आम के दस पेड़ों को काटने का मुद्दा उठाया। पवन ने बताया कि इन पेड़ों से मार्ग पर हर समय हादसे का खतरा रहता है। इन पेड़ों को काटने के लिए डीएफओ हमीरपुर की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब पेड़ों को काटने से सफर सुरक्षित हो सकेगा।
असंपादित
जिप और बीडीसी की धनराशि तुरंत पंचायतों को जारी करें बीडीओ : राकेश
जिप और बीडीसी की धनराशि तुरंत पंचायतों को जारी करें बीडीओ : राकेश
जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने हेल्थ कार्ड के मुद्दे को जोरशोर से उठाया
त्रैमासिक बैठक में अवैध खनन के खिलाफ सरकार को एक प्रस्ताव भेजने का लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की ओर से मंजूर की गई धनराशि को तुरंत संबंधित ग्राम पंचायतों को जारी कर दें, ताकि इस धनराशि को विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किया जा सके। शुक्रवार को जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राकेश ठाकुर ने कहा कि 15वें वित्तायोग के तहत जिला को दो करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। बैठक के दौरान परिषद के सदस्यों की ओर से उठाए गए जनहित के कई मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई।
जिला की कुछ सड़कों की बदहाली पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इन सड़क ों की मरम्मत के साथ-साथ इनके कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में छुट्टी वाले दिन आयुष्मान और हिमकेयर हेल्थ कार्ड का लाभ नहीं मिलता, जनहित में इस पर उचित निर्णय लिया जाए। बैठक में जल जीवन मिशन और विभिन्न पेयजल योजनाओं से संबंधित समस्याओं के अलावा विकास खंड बिझड़ी में गौसदन के निर्माण, ग्राम पंचायत मझेली में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से हैंडपंप लगाने और बड़सर-मैहरे क्षेत्र में कूड़ा संयंत्र के लिए जगह चिह्नित करने सहित कई अन्य मुद्दे भी जिप सदस्यों ने उठाए। जिले की विभिन्न खड्डों और नदी-नालों में अवैध खनन का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला परिषद ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया। परिषद के इस कार्यकाल की यह अंतिम त्रैमासिक बैठक थी। इसलिए सभी सदस्यों और अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए राकेश ठाकुर ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान सभी के सहयोग से परिषद ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जिला परिषद हमीरपुर नए मुकाम हासिल करेगी। बैठक में जिप उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी और अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मुद्दे रखे। इस अवसर पर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीएम जितेंद्र सांजटा, सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बाक्स:
भोरंज में सड़क पर झुके दस पेड़ों को काटने को मिली मंजूरी: पवन
जिला परिषद के भोरंज वार्ड से जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने कहा कि बस्सी से सुलगवान-लदेहड़ा वाया लुद्दर मार्ग पर सड़क किनारे झुके आम के दस पेड़ों को काटने का मुद्दा उठाया। इन पेड़ों को काटने के लिए डीएफओ हमीरपुर की तरफ से मंजूरी मिल गई है। पवन ने बताय कि इन पेड़ों के कारण इस मार्ग पर हर समय हादसों का खतरा सताता रहता है। लेकिन अब पेड़ों को काटने से सफर सुरक्षित हो सकेगा।
---