फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक से श्रेष्ठ केंद्रों के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
एक से श्रेष्ठ केंद्रों के शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
एक्ट टू ट्रांसफॉर्म की ओर से जिले में संचालित हैं एक से श्रेष्ठ केंद्र
विज्ञापन

आगामी तीन वर्षों तक 5000-6000 से अधिक छात्रों को किया जाएगा प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सहयोग से संचालित एक से श्रेष्ठ केंद्रों पर कार्यरत शिक्षकों के लिए हमीरपुर के निजी महाविद्यालय में रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्राइटर माइंड एवं हार्ट फुलनेस की 15 सदस्यों की टीम ने रजत गुप्ता व आदर्श के नेतृत्व में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है। शिक्षकों की इस भूमिका को बेहतर व उन्नत बनाने के लिए एक्ट टू ट्रांसफॉर्म फाउंडेशन समय-समय पर शिक्षकों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में ब्राइटर माइंड कंपनी की ओर से यह पहला कार्यक्रम है। इसमें न्यूरोप्लास्टिसिटी के विज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त करके शिक्षक आंखों पर पट्टी बांधकर या कहें कि बिना देखे किसी वस्तु की पहचान व उसका आकार, रंग इत्यादि बताने में सक्षम होंगे। ब्राइटर माइंड के सहयोग से यह कार्यक्रम आगामी तीन वर्षों तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के एक से श्रेष्ठ केंद्रों के लगभग 5000-6000 से अधिक छात्रों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यत: यह कार्यक्रम पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित किए जाते हैं ताकि उनकी बौद्धिक क्षमता, सामाजिक समझ व भावनात्मक सोच को विकसित व सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जिला हमीरपुर व ऊना के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ धर्मपुर, जसवां परागपुर, देहरा विधानसभा क्षेत्र में संचालित एक से श्रेष्ठ केंद्रों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के अंत में टीम ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने पर धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें