फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: देवराज धीमान को मिला राष्ट्र स्तरीय शिक्षक गौरव अवार्ड

Wed, 11 Sep 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करते देवराज धीमान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर खतरियां के प्रधानाचार्य देवराज धीमान को राष्ट्र स्तरीय शिक्षक गौरव अवार्ड से नवाजा गया है। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर उप प्रधानाचार्य सुरेश कुमार चौहान की अगुवाई में सभी स्टाफ सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवराज धीमान को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच और राष्ट्रीय समता स्वतंत्रता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैश्विक समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट के कृष्णन मेनन भवन सभागार में दिया गया। इस सम्मेलन में उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक गौरव अवार्ड 2024 प्रदान किया गया। यह वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय अवार्ड है जिसमें उन्हें सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा, नेपाल पूर्व उपप्रधानमंत्री उपेंद्र यादव और मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रवि करण साहू की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार, राकेश कुमार, सुदेश कुमारी, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र, पवन, संतोष और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें