मंडी के सुंदरनगर में प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में गौतम कॉ?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मंडी के सुंदरनगर में प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में गौतम कॉलेज हमीरपुर दूसरा ओवर ऑल चैंपियन बना। यह प्रतियोगिता एमसीएसएम महाविद्यालय सुंदरनगर में 8 और 9 दिसंबर को संपन्न हुई। इसमें 23 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
गौतम कॉलेज की तरफ से 70 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन कुमार, 79 किलो ग्राम भार वर्ग में महेश ठाकुर, 97 किलोग्राम भार वर्ग में हरीश कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 65 किलो ग्राम भार वर्ग में सूरज ठाकुर ने सिल्वर व 86 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रिंस कुमार, 92 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित शर्मा और 120 किलो ग्राम भार वर्ग में कृष्ण कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। गौतम कॉलेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम, सचिव डॉ. रजनीश गौतम और प्रधानाचार्य डॉ. विजय शर्मा ने खिलाड़ियों की उनकी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।