हमीरपुर। हिमआंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की बैठक जिला प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। इसका संचालन महासचिव शंभू राम जसवाल ने किया।
बैठक में संघ प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, भोरंज खंड प्रधान वचित्र सिंह, कोषाध्यक्ष लेख राम कौशल, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, संतोष बन्याल, टौणीदेवी प्रधान जगदीश चंद शर्मा, हमीरपुर खंड प्रधान कर्म चंद, रोशन लाल कांगड़ा, पेंशनर भवन निर्माण कमेटी अध्यक्ष सालीग्राम ठाकुर, देव राज पटियाल, बनारसी दास पटियाल आदि ने भाग लिया।
इस मौके पर पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया। सदस्यों ने पेंशन संशोधन न होने पर सरकार के प्रति आक्रोश जताया तथा पेंशन संशोधन के बारे में शीघ्र अधिसूचना जारी करने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा और जिला प्रधान केसी गौतम ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि संघ पेंशनरों की समस्याओं और मांगों के बारे में सजग तथा हर समय प्रयासरत है। सरकार से पेंशनरों की जेसीसी का गठन कर पेंशनरों की लंबित समस्याओं और मांगों को पूरा करे। इन मांगों में पेंशन भत्ता को मूल पेंशन में बदलना, पुरानी पेंशन बहाल करने, चिकित्सा भत्ता बढ़ाने, दो साल के अंतराल में एक मूल पेंशन के बराबर तीर्थ यात्रा सुविधा, कैशलेस चिकित्सा पद्धति लागू करना आदि पर विचार कर शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
योग राज शर्मा ने पेंशनरों को सचेत किया कि अन्य जिलों से आए कुछ स्वयंभू नेता जिला में पेंशनरों को भ्रमित कर रहे हैं। बैठक में बलदेव दास शर्मा, दीप चंद शर्मा, रोशन लाल पटियाल, राम चंद कटोच, धर्म सिंह चौहान, केजे सिंह चंदेल, संतोष कटोच, अनिरुद्ध डोगरा, मिल्खी राम शर्मा, जैसी राम पुरी, हेम राज शर्मा, प्रताप सिंह ठाकुर, बलदेव सिंह ठाकुर, रमेश चंद शर्मा, राजकुमार पटियाल, पृथ्वीराज शर्मा, प्रेम कुमार कौशल, भूपेंद्र दत्ता सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।