हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल और गीता प्रचार प्रसार समिति हमीरपुर की ओर से शैक्षणिक सामग्री, फल व पवित्र पुस्तक गीता का वितरण डुग्घा स्कूल में किया गया।
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय, डुग्घा जिला हमीरपुर में अध्ययनरत कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्रों को लेखन सामग्री एवं फल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम परीक्षा हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें काउंसिल के सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।