फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्वश्रेष्ठ धाविका ऋषिका और धावक कार्तिक शर्मा चुने

Sun, 09 Feb 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर महाविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूद लगाता खिलाड़ी। स्रोत : महाविद्यालय - फोटो : kathua news
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद स्मारक उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से सभी विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋषिका, 200 मीटर दौड़ में शिल्पा और 400 मीटर दौड़ में ऋषिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 800 और 1500 मीटर दौड़ में भी ऋषिक प्रथम स्थान पर रही। भाला फेंक प्रथम स्थान पलक राणा रही। चक्का फेंक प्रतियोगिता में पलक और गोला फेंक में कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड में कार्तिक शर्मा पहले स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में कार्तिक, 400 मीटर दौड़ में अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला और चक्का फेंक में आर्यश कुमार प्रथम रहा। ऊंची कूद में रोहित ने पहला स्थान हासिल किया जबकि लंबी कूद में कार्तिक शर्मा पहले स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ धाविका बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की ऋषिका और सर्वश्रेष्ठ धावक कला संकाय द्वितीय वर्ष के कार्तिक शर्मा को चुना गया।
मुख्यातिथि ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया भी क्रिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने मुख्य अतिथि का आयोजन में पधारने हेतु धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई व एनसीसी इकाई तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें